वैदिक ज्योतिष्कृति टीम की तरफ से विभिन्न राशि वालों के लिए उनका दिसंबर मास का राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आपकी चंद्र राशि से तात्पर्य ये है की व्यक्ति के जन्म के समय कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में होता है, वही उनकी जन्म राशि होती है। इसे ही चंद्र राशि भी कहते हैं।
मेष राशिफल – स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना अति उत्तम है। परंतु व्यय की अधिकता के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। व्यवसाय के माध्यम से संचित धन में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग के सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की अधिकता के कारण ज्वर आदि या थकान से शारीरिक कष्ट हो सकता है। 10 दिसंबर के बाद जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। 15 दिसंबर के बाद भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा, जिसके प्रभाव से नौकरी के क्षेत्र या कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी । संतान एवं विद्या का सुख प्राप्त होगा ।
वृष राशि आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना अति उत्तम है। ठंडक एवं कफ से संबंधित रोग से शारिरिक कष्ट हो सकता है। मनोरंजन एवं भोग विलास में व्यय होगा। व्यवसाय के द्वारा तथा बाहरी स्थान से आय में वृद्धि होगी। विद्या के क्षेत्र में रुकावट आ सकती है। वाणी के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में भी मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 15 दिसंबर के बाद स्वास्थ्य में ज्वर आदि के कारण परेशानी आ सकती है। नेत्र विकार से भी कष्ट हो सकता है। मकान आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा।
मिथुन राशि इस महीने में प्रशासनिक क्षेत्र में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी तथा आय में वृद्धि होगी। राजकीय कोष से भी आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 17 दिसंबर तक समय अनुकूल नहीं है। ज्वर एवं आंत से संबंधित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। 17 दिसंबर के बाद शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्या के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आलस्य की अधिकता के कारण विद्या में रुकावट भी आ सकती है। अतः आलस्य से सावधान रहें।
कर्क राशि यह महीना अति उत्तम है। भूमि वाहन मकान आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मनवांछित सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन आदि का अवसर प्राप्त होगा। 15 दिसंबर के बाद नेत्र विकार या ज्वर आदि से शारीरिक कष्ट हो सकता है। मांगलिक कार्य या धार्मिक कार्य में व्यय होगा। कार्य में कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी के प्रभाव से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह राशि इस महीने में पराक्रम के द्वारा कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों तथा छोटे भाई बहन का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन मकान आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। माता-पिता का सुख प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। भाग्य का सुख मध्यम रहेगा, जिसके कारण परिश्रम के अनुकूल ही कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। 15 दिसंबर के बाद विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विभागीय परीक्षा में भी सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए समय अति उत्तम है। नए वाहन आदि का भी योग बन रहा है। वायु विकार के कारण कष्ट हो सकता है।
कन्या राशि यह महीना अति उत्तम रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोत से आय में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के द्वारा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे भाई बहन को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य से संबंधित समस्या के कारण मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में क्रोध की अधिकता के कारण हानि हो सकती है। 15 दिसंबर के बाद पिता को ज्वर आदि से शारीरिक कष्ट हो सकता है। बाहरी स्थान के सहयोग से कार्य क्षेत्र में मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। स्त्री वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि – स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना अति उत्तम है। जीवनसाथी को गुप्त इंद्रियों से संबंधित रोग या ठंडक तथा कफ से संबंधित रोग से कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पूर्ण सफलता की प्राप्ति होगी। वाणी एवं विद्या के प्रभाव से आय एवं संचित धन में वृद्धि होगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य में व्यय होगा। 15 दिसंबर के बाद भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य भी बनेंगे तथा कम परिश्रम से ही कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। छोटे भाई बहन को शारीरिक कष्ट हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक राशि – इस महीने में यात्रा का योग बन रहा है। मनोरंजन कार्य हेतु तथा भोग विलास में व्यय की अधिकता रहेगी। कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी तथा पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बाहरी स्थान से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कुटुंब में विवाद हो सकता है या कुटुंब के कारण मन अशांत हो सकता है। 15 दिसंबर के बाद वाणी के प्रभाव से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। सरकारी क्षेत्र से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। ज्वर आदि से शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्य की सफलता में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
श्रेष्ठ तिथियां – 2,3,10,15,16,17,21,22,29,30
मध्यम तिथियां – 4,5,9,11,12,20,23,24,27,28,31
धनु राशि – इस महीने में व्यय की अधिकता रहेगी। यात्रा का भी योग बन रहा है। धार्मिक कार्य में व्यय होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाणी के कारण कुटुंब में विवाद हो सकता है। निर्माणकारी कार्य में भी व्यय हो सकता है। 15 दिसंबर के बाद भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। कार्य में मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्य में विशेष रूचि रहेगी। आय के दृष्टिकोण से यह महीना उत्तम है। परंतु व्यय की अधिकता के कारण आय एवं व्यय का समीकरण बराबर रहेगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि इस महीने में कार्यक्षेत्र में मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के द्वारा आय में वृद्धि होगी। बड़े भाई को ज्वर आदि से शारीरिक कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन में वाणी में कठोरता के कारण कटुता आ सकती है। 15 दिसंबर के बाद व्यय की अधिकता रहेगी। विद्या एवं संतान के प्रभाव से बाहरी स्थान से भी आय में वृद्धि की संभावना रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। संतान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि – इस महीने में भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। वाहन आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा तथा समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संचित धन में वृद्धि होगी तथा कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। सभी सुख के होते हुए भी मन अकारण ही अशांत रहेगा। 15 दिसंबर के बाद विद्या के क्षेत्र में भी मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की उन्नति के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य में व्यय हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकान रहेगी।
मीन राशि -इस महीने में माता अन्नपूर्णा एवं मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होगी। स्वादिष्ट व्यंजन एवं नए वस्त्र एवं आभूषण की प्राप्ति होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। कुटुंब का सहयोग एवं सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी को रक्त एवं हड्डी से संबंधित रोग से कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन में कटुता रहेगी। भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। कार्य की सफलता में शत्रु भी सहायक सिद्ध होंगे। 15 दिसंबर के बाद कार्यक्षेत्र में मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। परंतु पिता को ज्वर ताप तथा उदर विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है।